रूस के हमलों के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति का दावा- 6 दिन में मारे 6 हजार रूसी सैनिक

मास्को, एजेंसियां। रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज सातवां दिन है। दोनों देशों के बीच हालात लगातार बिगड़ते ही जा रहे हैं। रूस के हमलों के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने बड़ा दावा किया है। समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार राष्ट्रपति का कहना है कि युद्ध के 6 दिनों के भीतर लगभग 6000 रूसी मारे गए हैं। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिकी संसद में स्टेट आफ द यूनियन को संबोधित किया था। स्टेट आफ द यूनियन में संबोधन के दौरान जो बाइडेन ने कहा था कि अमेरिका यूक्रेन के साथ खड़ा है। अमेरिका और हमारे सहयोगी सामूहिक शक्ति के साथ नाटो क्षेत्र के हर इंच की रक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि यूक्रेनियन साहस के साथ लड़ रहे हैं। पुतिन को युद्ध के मैदान में लाभ हो सकता है, लेकिन उन्हें लंबे समय तक इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। दरअसल, रूस ने जंग के छठे दिन यूक्रेन की राजधानी कीव में जोरदार हमले किए थे। खारकीव में रूसी हमले की चपेट में आने वाले भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा की मौत हो गई है। यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाने के लिए स्पाइसजेट स्पेशल निकासी उड़ाने संचालित करेगा। विमानन कंपनी तीन और चार मार्च को स्लोवाकिया के कोसिसे से उड़ान संचालित करेगी। जिसके बाद चार और छह मार्च को रोमानिया के बुखारेस्ट पहंचे भारतीयों को वापस लाने के लिए उड़ान संचालित होगी। एयरलाइन इन उड़ानों के लिए अपने बोइंग 737 मैक्स विमान का इस्तेमाल करेगी।रूस ने यूक्रेन के साथ बातचीत जारी रखने पर सहमति जताई है। दोनों देशों के बीच बुधवार की रात दूसरे दौर की वार्ता होगी। सोमवार को पहले दौर की वार्ता में युद्ध विराम को लेकर कुछ बिंदुओं पर सहमति बनी थी। सोनभद्र की रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि संकट में फंसे भारतीयों को ज्यादा तेजी से निकालने के लिए हमारी सेना और वायुसेना को भी लगा दिया गया है। मैं आज देश के लोगों को भी ये विश्वास दिलाता हूं कि भारत सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच विदेश मामलों पर संसद की सलाहकार समिति की कल बैठक होगी। विदेश मंत्री डा. एस जयशंकर कल बैठक में समिति के सदस्यों को यूक्रेन के हालातों के बारे जानकारी दे सकते हैं। भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने कहा कि हम खारकीव और पूर्वी यूक्रेन के अन्य क्षेत्रों में फंसे भारतीय नगरिकों के लिए भारतीय अधिकारियों के संपर्क में हैं। हमें रूस के क्षेत्र के माध्यम से वहां फंसे सभी लोगों को आपातकालीन निकासी के लिए भारत का अनुरोध प्राप्त हुआ है। भारतीय वायु सेना के वाइस चीफ आफ एयर स्टाफ एयर मार्शल संदीप सिंह ने भारतीय वायु सेना के आपरेशन के बारे में जानकारी दै। उन्होंने बताया कि भारतीयों को निकालने के लिए सुबह से ही वायुसेना के तीन विमान भेजे जा चुके हैं। निकासी अभियान 24 घंटे चलेगा। राहत सामग्री भी भेजी जा रही है और विदेश मंत्रालय के सहयोग से आपरेशन को चलाया जा रहा है।

Related Articles