आप 88 सीटों पर आगे, चन्‍नी पिछड़े, राज्‍य के कई मंत्री पीछे

चंडीगढ़ । आखिरकार, पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे की घड़ी सामने आ गई है। राज्‍य विधानसभा की सभी 117 सीटों की मतगणना शुुरू हो गई है। कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था के बीच मतों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई। शुरूआती रुझान में कांग्रेस 13 और आम आदमी पार्टी 88 सीटों पर आगे है। कैप्‍टन अमरिंदर सिंह व नवजोत सिंह सिद्धू पीछे चल रहे हैं। भाजपा पांच और शिअद 10 सीटों पर आगे हैं। राज्‍य में किस पार्टी की सरकार बनेगी, इसकी तस्‍वीर दोपहर बाद दो बजे तक साफ होने की उम्‍मीद है। 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदान हुआ था। राज्‍य में इस बार 71.95 प्रतिशत मतदान हुआ है।बाघापुराना से चौथे राउंड की मतगणना तक आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमृतपाल सिंह सुखानंद अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अकाली दल के तीरथ सिंह महल्ला से करीब 8500 वोटों से आगे चल रहे हैं कांग्रेस के प्रत्याशी एवं वर्तमान विधायक दर्शन सिंह बराड़ अब तक सिर्फ 4966 वोट लेकर तीसरे नंबर पर हैं। मुक्तसर, मलोट और लंबी में आप का दबदबा जारी, प्रकाश सिंह बादल तीसरे राउंड में भी पीछे10.51 AM : हलका अमृतसर केंद्रीय से उपमुख्‍यमंत्री ओमप्रकाश सोनी पीछे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के डॉक्टर अजय गुप्ता 6137, उपमुख्‍यमंत्री व कांग्रेस प्रत्‍याशी ओम प्रकाश सोनी 4378, भाजपा के राम चावला 3432 वोट मिले हैं।श्री मुक्तसर साहिब जिले में मुक्तसर, मलोट और गिद्दड़बाहा का दूसरे राउंड का परिणाम भी सामने आ गया है। लंबी का तीसरेे राउंड का परिणाम भी आ गया है। आम आदमी पार्टी ने अपना दबदबा बनाया हुआ है। जिले की चार में से तीन सीटों मुक्तसर, मलोट और लंबी में लगातार अपनी बढ़त बनाए हुए है। यहां तक कि लंबी से दिग्गज नेता प्रकाश सिंह बादल भी आप प्रत्याशी गुरमीत सिंह खुड्डियां से पीछे चल रहे हैं। गिद्दड़बाहा हलके में शिअद प्रत्याशी हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों ने दूसरे राउंड में भी कांग्रेस के युवा नेता अमरिंदर सिंंह राजा वड़िंग से बढ़त बनाई हुई है।लंबी में आप प्रत्याशी खुड्डियां शिअद प्रत्याशी प्रकाश सिंह बादल से 4385 वोट से आगे चल रहे हैं। मुक्तसर में आप प्रत्याशी जगदीप सिंह काका बराड़ 1549 वोट से शिअद प्रत्याशी कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी से आगे चल रहे हैं। मलोट हलके में आप प्रत्याशी डा. बलजीत कौर शिअद-बसपा प्रत्याशी हरप्रीत सिंह से 6094 वोट से आगे चल रही हैं। रूपनगर के नंगल से आप के हरजोत बैंस को 27478 और कांग्रेस के राणा केपी सिंह को 13275 मिले हैं। खेमकरण में भी आप आगे है। यहां आप के सरवन सिंह धुन को 11379, शिअद के विरसा सिंह वल्टोहा को 7514 और कांग्रेस सुखपाल सिंह भुल्लर को 4308 वोट अब तक मिले हैं।10.32 AM: अमृतसर। विधानसभा चुनाव 2022 के अभी तक आए मतगणना रुझानों से आम आदमी पार्टी का झाड़ू अमृतसर जिले में फिरता दिखाई दे रहा है। जिले की 11 विधानसभा सीटों में से 9 पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अभी तक लीड कर रहे हैं। विधानसभा हलका मजीठा में अकाली दल और विधानसभा हलका राजा सांसी में कांग्रेस अभी तक लीड कर रही है।

10. 31 AM: हल्का फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस के कुलजीत सिंह नागरा आम आदमी पार्टी के लखवीर सिंह राये से 3584 वोटों से पीछे चल रहे है

Related Articles