कैराना में नाहिद हसन को बढ़त, पूर्वांचल के नौ मंत्रियों की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के चुनाव के लिए मतगणना जारी है। रुझानों में UP में 273 सीटों पर भाजपा ने बढ़त बना ली है। जबकि सपा 123 सीटों पर ही सिमटी दिखाई दे रही है। गोरखपुर शहर सीट से सीएम योगी ने 68 हजार से वोटों से बढ़त बनाए हुए है। करहल से सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव करीब 35 हजार वोटों से आगे हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पीछे चल रहे हैं। वहीं, सीतापुर से पहला नतीजा आ गया है। भाजपा के सुरेश राही ने सपा के रामहेत भारती को हरा दिया है। देवबंद सीट से भाजपा प्रत्याशी बृजेश सिंह जीत गए हैं, वहीं जनसत्ता दल के खाते में प्रतापगढ़ का पहला नतीजा आया है
बुलंदशहर जिले में भाजपा 6 सीटों पर आगे
बुलंदशहर में 12 राउंड की मतगणना के बाद अब 6 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं| सिकंदराबाद सीट पर गठबंधन प्रत्याशी राहुल यादव भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी राज पर 9000 की बढ़त बनाए हुए। जबकि बुलंदशहर सीट पर भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी गठबंधन प्रत्याशी हाजी यूनिस से 1200 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं| स्याना, अनूपशहर, शिकारपुर; खुर्जा और डिबाई सीट पर भाजपा प्रत्याशी 20,000 से अधिक की बढ़त बनाए हुए हैं।
हाथरस की सादाबाद सीट पर भाजपा आगे
हाथरस की सादाबाद विधानसभा सीट पर भाजपा के रामवीर उपाध्याय 1485 वोट से आगे चल रहे हैं। दूसरे स्थान पर रालोद के प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू हैं। प्रतापगढ़ के कुंडा से रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया अपने निकटतम प्रत्याशी गुलशन यादव से आगे चल रहे हैं। पट्टी विधानसभा से कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह सपा प्रत्याशी राम सिंह से पीछे चल रहे हैं। बाबागंज सुरक्षित जनसत्ता दल के प्रत्याशी विनोद सरोज भाजपा प्रत्याशी केशव पासी से आगे चल रहे हैं। रामपुर खास कांग्रेस प्रत्याशी आराधना मिश्रा मोना निकटतम प्रत्याशी भाजपा के नागेश प्रताप सिंह से आगे चल रही हैं। सदर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र मौर्य अपने निकटतम प्रत्याशी अपना दल कमेरा वादी की कृष्णा पटेल से आगे चल रहे हैं। रानीगंज विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी धीरज ओझा सपा प्रत्याशी आर के वर्मा से आगे चल रहे हैं। विश्वनाथगंज विधानसभा अपना दल यस प्रत्याशी जीत लाल पटेल निर्दल प्रत्याशी संजय पांडे से आगे चल रहे हैं।
बुंदेलखंड की 19 में 17 सीटों पर भाजपा की बढ़त, दो पर सपा आगे
बुंदेलखंड की 19 में 17 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने बढ़त बनाई हुई है। जबकि, दो सीट पर सपा आगे है। झांसी की सदर, गरौठा, बबीना सीट पर भाजपा के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। जबकि, मऊरानीपुर सीट पर अपना दल एस की प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। ललितपुर की सदर और महरौनी सीट पर भी भाजपा आगे चल रही है। जबकि, जालौन जनपद की सदर सीट से भाजपा, कालपी से सपा और माधौगढ़ से भाजपा के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। महोबा जिले में सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी राकेश गोस्वामी 10300 वोटों से आगे चल रहे हैं। चरखारी सीट से भाजपा के बृजभूषण राजपूत 4600 वोटों से बढ़त बनाए हैं। बांदा में सदर सीट से प्रकाश द्विवेदी 8600, नरैनी से सपा के किरण वर्मा 200 वोटों, बबेरू से भाजपा के अजय पटेल 3000 मत, तिंदवारी से भाजपा के राकेश निषाद 16000 वोटों से बढ़त कायम किए हैं। जबकि, हमीरपुर जिले की सदर से भाजपा के मनोज प्रजापति 2900 वोटों, राठ से बीजेपी की मनीषा अनुरागी 6965 मत से बढ़त बनाए हुए हैं।
भाजपा प्रत्याशी छोटे लाल वर्मा जीते
आगरा के फतेहाबाद विधानसभा सीट पर भाजपा ने एक बार फिर जीत हासिल की है। भाजपा प्रत्याशी छोटे लाल वर्मा निकटतम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी रूपाली दीक्षित को हराकर जीत गए हैं। छोटेलाल को 108577 वोट मिले है, जबकि रूपाली दीक्षित को 55185 ही मत प्राप्त कर सकीं।
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय प्रताप करीब 10000 मतों से सपा प्रत्याशी से आगे चल रहे हैं भाजपा प्रत्याशी अजय प्रताप को 5 राउंड की मतगणना का कार्य पूरा होने पर 24982 मत प्राप्त हुए जबकि समाजवादी पार्टी को 14026
मुरादाबाद शहर विधानसभा सीट पर 12 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। यहां समाजवादी पार्टी प्रत्याशी युसूफ अंसारी 43799 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के रितेश गुप्ता से 22462 वोटों से आगे चल रहे हैं
झांसी मंडल की 7 सीटों पर भाजपा की बढ़त, एक पर सपा तो एक पर बसपा आगे
झांसी मंडल की नौ में से सात सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने बढ़त बनाई हुई है। जबकि, एक-एक सीट पर सपा और बसपा आगे चल रही है। झांसी की सदर, गरौठा, बबीना सीट पर भाजपा के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं जबकि मऊरानीपुर सीट पर अपना दल एस की प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं ललितपुर की सदर और महरौनी सीट पर भी भाजपा आगे चल रही है। जबकि, जालौन जनपद की सदर सीट से भाजपा, कालपी से सपा और माधौगढ़ से बसपा आगे चल रही है। झांसी की चारों विधानसभा में भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। झांसी सदर सीट पर तीसरे चरण की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार रवि शर्मा अपने निकटतम उम्मीदवार सपा के सीताराम कुशवाहा से 8133 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार को 13734 वोट मिले जबकि सपा उम्मीदवार के खाते 5601 वोट आए हैं।
गरौठा सीट पर आठवें चरण की गणना तक भाजपा उम्मीदवार जवाहर राजपूत 7209 वोट से आगे हैं। जवाहर राजपूत को 26837 वोट हासिल हुए हैं। बबीना सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजीव सिंह परीछा तीसरे चरण की गणना तक 8241वोट से आगे हैं। भाजपा उम्मीदवार के खाते में 18681 वोट आए जबकि सपा उम्मीदवार यशपाल यादव को 10440 वोट मिले। मऊरानीपुर सीट से अपना दल उम्मीदवार रश्मि आर्या 5 वें चरण की गिनती में अपने निकटतम उम्मीदवार तिलक चंद अहिरवार से 7302 वोटों से आगे हैं।
मेरठ की सिवालखास सीट पर भाजपा की जीत तय
मेरठ की चर्चित सिवालखास विधानसभा सीट से गुलाम मोहम्मद की करीब 7 से 8 हजार वोटों से जीत तय मानी जा रही है। आधिकारिक घोषणा बाकी। मेरठ शहर विधानसभा सीट पर रफीक अंसारी की जीत। आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

Related Articles