नई दिल्ली । गुजरात में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। आम आदमी पार्टी से लेकर भाजपा तक, सभी दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हैं। इसी बीच, भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ा एलान किया है।राहुल गांधी ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि गुजरात में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाएगी। राहुल ने मंगलवार को एक ट्वीट कर पेंशन व्यवस्था को लेकर भाजपा पर निशाना भी साधा। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘भाजपा ने पुरानी पेंशन को खत्म कर बुज़ुर्गों को आत्मनिर्भर से निर्भर बना दिया। पुरानी पेंशन सरकारी कर्मचारियों का हक है।’ कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ की तरह गुजरात में कांग्रेस की सरकार बनने पर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाएगी।गौरतलब है कि पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली को लेकर हजारों रिटायर्ड कर्मचारियों ने हाल ही में प्रदर्शन किया था। रिटायर्ड कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना को फिर से शुरू करने की मांग की है।इससे पहले भी राहुल गांधी ने गुजरात विधानसभा चुनाव को देखते हुए घोषणाएं की थी। राहुल ने कहा था कि अगर कांग्रेस राज्य की सत्ता में आती है, तो किसानों का 3 लाख रुपये तक का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर, किसानों को मुफ्त बिजली और आम उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का वादा किया है।
Related Articles

October 27, 2026
1
Rahul Gandhi: राहुल गांधी का ‘सत्यम् शिवम् सुन्दरम्’ पोस्ट; सुप्रीम कोर्ट में SIR सुनवाई से पहले सियासी सरगर्मी तेज

October 26, 2026
3

