प्रयागराज: होटल में फंदे से लटकता मिला डिप्टी सीएमओ का शव, अधिकारियों ने जताई हत्या की आशंका

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के सिविल लाइंस क्षेत्र के एक होटल में सोमवार को डिप्टी सीएमओ सुनील कुमार सिंह का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि होटल के कर्मचारियों ने फंदे से शव लटकता देख सीएमओ को फोन किया। डा सिंह मूल रूप से बनारस के पांडेयपुर के निवासी थे। वो प्रयागराज में संचारी रोग के नोडल अधिकारी थे। शव की स्थिति को देखकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने हत्या का अंदेशा जताया है। प्रभारी सीएमओ डॉ. अशोक कुमार समेत अन्य अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंचे।

फॉरेंसिक टीम कमरे में साक्ष्य जुटा रही है
सूचना मिलते ही मौके पर सीएमओ डॉ. अशोक कुमार समेत अन्य अधिकारी पहुंच गए। इसके बाद होटल के कमरा नंबर-106 के दरवाजे को मास्टर चाबी से ओपन किया गया। फॉरेंसिक टीम कमरे में साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि, डिप्टी सीएमओ सुनील कुमार सिंह के परिवार वालों को इसकी जानकारी दे दी गई है।

सुनील कुमार सिंह वाराणसी के पांडेयपुर के रहने रहने वाले थे। प्रयागराज में उनकी पोस्टिंग थी और वो होटल विट्‌ठल के कमरा नंबर-106 में रुके हुए थे। स्वास्थ्य विभाग में उनके साथ काम करने वाले डॉक्टर्स ने बताया कि प्रयागराज पोस्टिंग से पहले उनकी तैनाती मिर्जापुर में थी।अगस्त 2022 में प्रयागराज पोस्ट हुए थे। चूंकि ये होटल सीएमओ कार्यालय से सिर्फ 4 Km दूर था।

अधिकारियों ने जताया अंदेशा सुसाइड नहीं बल्कि हत्या
इसलिए वो यही पर रहने लगे थे। डॉक्टर्स के मुताबिक, वो काफी मिलनसार थे। किसी से उनका विवाद नहीं था। उनकी पत्नी भी पेशे से डॉक्टर हैं। शव की स्थिति को देखकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अंदेशा जताया है कि ये सुसाइड नहीं, बल्कि हत्या है।

Related Articles