दिल्ली से बृजघाट पहुंची योगी सरकार के मंत्री चेतन चौहान की अंतिम यात्रा

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का शव दिल्ली के मयूर विहार फेस-1 स्थित नागार्जुन अपार्टमेंट में सोमवार को पहुंचा। इसके बाद उनको यहां पर श्रद्धांजलि दी गई। पूर्वी दिल्ली के पूर्व महापौर बिपिन बिहारी सिंह ने भी चेतन चौहान को श्रद्धांजलि दी।

उत्तर प्रदेश सरकार के दिवंगत कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का पार्थिव शरीर ब्रजघाट पहुंचा
पूर्वी दिल्ली के नागार्जुन अपार्टमेंट स्थित घर से ब्रजघाट के लिए रवाना हुई उत्तर प्रदेश सरकार के दिवंगत कैबिनेट मंत्री व पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान की अंतिम यात्रा।
दर्जन भर से ज्यादा गाड़ियों के काफिले के साथ रवाना हुई चौहान की अंतिम यात्रा।
चेतन चौहान की अंतिम यात्रा रवाना होने से पहले उनके पार्थिव शरीर को पत्नी संगीता चौहान व पुत्र विनायक चौहान ने नमन किया।
चेतन चौहान का अंतिम संस्कार हापुड़ के ब्रजघाट पर होगा।
अंतिम संस्कार में यूपी के कई नेता शामिल हो सकते हैं।
अंतिम संस्कार में परिजनों के अलावा रिश्तेदार भी मौजूद रहेंगे।
नागार्जुन अपार्टमेंट में पहुंचा चेतन चौहान का शव
चेतन चौहान के नागार्जुन अपार्टमेंट स्थित घर के बाहर मौजूद हैं पुलिस अधिकारी, परिजन और स्थानीय लोग
चेतन चौहान को श्रद्धांजलि देने पहुंचे नेता समेत कई लोग
पूर्व महापौर बिपिन बिहारी सिंह ने दी चेतन चौहान को श्रद्धांजलि
ब्रजघाट पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के अंतिम संस्कार को लेकर तैयारियों का जायजा लेते एसपी, एडीएम और एएसपी।बता दें कि दिल्ली से सटे गुरुग्राम में चेतन चौहान का निधन रविवार शाम को हुआ था। उनके निधन की सूचना के बाद उनके परिजनों और प्रशंसकों में शोक की लहर है।

कैबिनेट मंत्री के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरु

कोरोना की चपेट में आए भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और सूबे की सरकार के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान (73) का रविवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। आज दोपहर करीब 3 बजे उनको हापुड़ के गंगा नगरी ब्रजघाट पर अंतिम संस्कार होना है। कैबिनेट मंत्री के अंतिम संस्कार कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई है। ब्रजघाट गंगा नगरी स्थित शमशान घाट पर एक बड़ा टेंट लगवाया गया जिसमें पार्टी के वीवीआईपी, वीआईपी सहित अन्य गण मान्य लोग मौजूद रहें। इसे अलावा अंतिम संस्कार की तैयारियों की देखरेख के लिए अपर जिलाधिकारी जयनाथ सिंह यादव, अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा, एसडीएम विजय वर्धन तोमर, पुलिस क्षेत्राधिकारी पवन कुमार, तहसीलदार सुरेंद्र सिंह, कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष सोना सिंह मौके पर पहुंच गए है।

Related Articles