नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को कांग्रेस पर सरदार वल्लभभाई पटेल को निशाना बनाने वाली टिप्पणी करने को पाप करार दिया। पार्टी के मुताबिक, 16 अक्टूबर को कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के दौरान पटेल को अपमानित किया गया। एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने सवाल किया कि क्या कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तारिक हमीद कर्रा को फटकार लगाएंगे, जिन्होंने पटेल पर टिप्पणी की थी।पात्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पूरे प्रकरण से कुछ सवाल उठते हैं। तारिक हमीद कर्रा ने कहा कि भारत के पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू थे जिन्होंने जम्मू और कश्मीर को भारत के साथ एकीकृत किया, जबकि सरदार पटेल ने ऐसा न होने देने की पूरी कोशिश की। ये भी कहा गया कि इस पूरे प्रयोजन में सरदार पटेल जिन्ना से मिले हुए थे और जिन्ना के साथ मिलकर कश्मीर को हिंदुस्तान से अलग रखने की कोशिश पटेल कर रहे थे।
Related Articles

September 21, 2026
0
IIT Bombay News: साहिल वाकोडे मामले में IIT बॉम्बे का बड़ा एक्शन, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला निलंबित; 18 मांगों पर बनी सहमति

September 21, 2026
0

