कानपुर। मंगलवार की दोपहर कोपरगंज की तलउआ मंडी मेंरुई गोदाम और तकिया कारखाने में भीषण आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आग की तेज लपटें देखकर लोग घरों से बाहर आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल जवानों ने आसपास का इलाका खाली कराया और आग बुझानी शुरू की। इस बीच अंदर फंसे कर्मचारियों को छत के रास्ते सुरक्षित बाहर निकाला गया। फायर ब्रिगेड की दमकल गाड़ियाें की मदद से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान पूरे इलाके में दहशत का आलम रहा और पड़ोस के दुकान, गोदाम और मकान मालिक घबराए रहे कि कहीं आग उनके प्रतिष्ठान तक न पहुंच जाए।
Related Articles

October 10, 2026
2
Uttar Pradesh: आयुर्वेदिक इलाज को नई रफ्तार देने की तैयारी, यूपी के 200 अस्पतालों में बनेंगी पंचकर्म इकाइयां

October 10, 2026
2

