2024 में मोदी जी को पीएम बनाने के लिए 2022 में योगी आदित्यनाथ सीएम जरूरी : अमित शाह

लखनऊ। आज केन्द्र सरकार में गृह तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह एक दिन के दौरे पर लखनऊ पहुंचे। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार’ सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ करने के साथ ही विपक्ष को आड़े हाथ लिया। डिफेंस एक्सपो मैदान वृंदावन योजना में अमित शाह ने सदस्यता लेने वाले कुछ युवकों को प्रमाण पत्र देने के साथ ही जनसभा को संबोधित भी किया।

New Delhi: Union Home Minister Amit Shah addresses during the Hindi Divas Samaroh 2021 at Vigyan Bhawan in New Delhi, Tuesday, Sept.14, 2021. (PTI Photo/Shahbaz Khan)(PTI09_14_2021_000041B)

लम्बे समय बाद लखनऊ आए भाजपा के चाणक्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर भी बड़ा संदेश दे दिया है।डिफेंस एक्सपो के मैदान में अमित शाह ने भाजपा की सारी उपलब्धियों को गिनाने के साथ ही केन्द्र में 2024 तथा उत्तर प्रदेश में 2022 का रोड मैप तय कर दिया। अमित शाह ने साफ कहा कि केन्द्र में अगर वर्ष 2024 में नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है तो 2022 में एक बार फिर से योगी आदित्यनाथ जी को मुख्यमंत्री बनाना होगा। मोदी जी को एक बार फिर मौका दे दीजिए। अमित शाह ने कहा कि हमने उत्तर प्रदेश में लोक संकल्प के सारे वादे पूरे किए हैं, लेकिन अभी पांच साल का मौका और चाहिए ताकि उत्तर प्रदेश को सभी जगह पर देश में नम्बर वन पर लाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सबसे बड़ा काम अगर योगी आदित्यनाथ ने किया है तो वह को माफियाओं से मुक्ति दिलाने का काम किया है। लगभग 1,43,000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की भर्ती की गई हैं और उसमें कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ। मेरठ में यूनिवर्सिटी होने के बावजूद वहां की बच्चियां दिल्ली में किराये के घर में रहकर पढ़ाई करती थीं। यूपी में उनकी सलामती नहीं थी। आज कोई भी लड़की स्कूटी पर रात 12 बजे भी यूपी की सड़कों पर चल सकती है, कोई डर नहीं है।

Related Articles