वाइस एडमिरल आर हरि कुमार होंगे भारतीय नौसेना के अगले प्रमुख

30 नवंबर को संभालेंगे पद

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्र सरकार ने वाइस एडमिरल आर. हरि कुमार को अगले नौ सेना प्रमुख के रूप नियुक्त किया है। वह वर्तमान में पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन चीफ हैं। 30 नवंबर को वह अपना नया कार्यालय संभालेंगे। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय ने दी है। 12 अप्रैल, 1962 को जन्मे वाइस एडमिरल आर. हरि कुमार को 1 जनवरी, 1983 को भारतीय नौसेना की कार्यकारी शाखा में कमीशन किया गया था। ज्ञात हो कि फिलहाल नौसेना की कमान एडमिरल कर्मबीर सिंह के हाथों में हैं।

Related Articles