ट्रांसजेंडर मंजम्मा जोगती को मिला पद्म श्री

नई दिल्ली, एजेंसी। जोगम्मा विरासत की ट्रांसजेंडर लोक नृत्यांगना मंजम्मा जोगती को मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द की ओर से पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जोगती, कर्नाटक जनपद अकादमी की पहली ट्रांसजेंडर अध्यक्ष भी हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने राष्ट्रपति भवन में 2021 के नागरिक अलंकरण समारोह- I में पद्म पुरस्कार प्रदान किए थे। इस वर्ष के पद्म पुरस्कारों की सूची में सात पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्म श्री पुरस्कार शामिल रहे हैं।

इनमें से 29 पुरस्कार विजेता महिलाएं, 16 मरणोपरांत पुरस्कार विजेता और एक ट्रांसजेंडर पुरस्कार विजेता हैं। मंजम्मा जोगती ने पुरस्कार लेते जाते वक्त राष्ट्रपति का अनोखे अंदाज में अभिवादन किया या ऐसा कह लें कि उनकी नजर उतारी। समारोह के दौरान सुर्खियां बटोरते हुए ट्रांसजेंडर लोक नृत्यांगना ने राष्ट्रपति का पुरस्कार ग्रहण करते हुए जिस अंदाज में अभिवादन किया, उसे देखकर दरबार हाल तालियों के गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Related Articles