प्रयागराज । शनिवार की रात बड़ा सड़क हादसा हुआ। थरवई थाना क्षेत्र के बेरूई गांव स्थित हाईवे पर पिकअप ने बाइक में टक्कर मारी। बाइक पर तीन युवक सवार थे। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी युवक को इलाज के लिए शहर के एसआरएन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। थरवई थाना क्षेत्र के देवापुर गांव निवासी 32 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र राज किशोर व 34 वर्षीय धीरेंद्र कुमार बिंद और राजकुमार शनिवार की रात बाइक से हाईवे से सहसों जा रहे थे। थरवई के बेरूई गांव के निकट तेज स्पीड में आ रहे पिकअप वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों युवक छिटककर सड़क पर गिर गए। मौके पर ही अनिल कुमार ओर धीरेंद्र कुमार बिंद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
Related Articles

September 26, 2026
2
BJP: दिल्ली में PM मोदी से मिले CM योगी, यूपी के बड़े प्रोजेक्ट्स और विकास योजनाओं पर चर्चा

September 25, 2026
2

