शांतिवन जाकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दी पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि

दिल्ली ! कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर आज यहां उनके समाधि स्थल शांतिवन जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रीमती गांधी ने पंडित नेहरू की समाधि पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच जाकर शांति के प्रतीक के रूप में गुब्बारे भी उड़ाए। इससे पहले पंडित नेहरू को उनके उद्धरण के साथ याद करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा “हमें जो चाहिए वह है शांति के माहौल की अगली पीढ़ी : पंडित जवाहरलाल नेहरू। भारत के पहले प्रधान मंत्री को याद कर रहा हूँ जिन्होंने सत्य, एकता और शांति को बहुत महत्व दिया।

Related Articles