शिवपाल पर तंज, बोले-चाचा-भतीजे भले ही एक हो जाएं; रहेंगे सत्ता से दूर : कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने शिवपाल सिंह के दावे पर पलटवार करते हुए कहा है कि चाचा भतीजे की इस जोड़ी को प्रदेश की जनता 2017 के विधानसभा चुनावों में नकार चुकी है। अब दोनों भले ही एक हो जाएं 2022 के चुनाव में भी जनता उन्हें सत्ता से दूर ही रखेगी, क्योंकि प्रदेश फिर जंगल राज्य बने ये जनता अब यह नहीं चाहती। रविवार को शिवपाल ने दावा किया था कि अखिलेश अगर मुझे साथ ले लें, तो सरकार बननी तय है।

मैं भी चाहता हूँ कि अखिलेश मुख्यमंत्री बने। बीते विधानसभा चुनावों के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव से विवाद होने पर शिवपाल ने प्रसपा का गठन कर लिया था। लोकसभा चुनाव में अखिलेश व शिवपाल दोनों को ही हार का सामना करना पड़ा था। दो साल से शिवपाल अपनी मंशा के तहत अखिलेश यादव से तालमेल करने का प्रयास कर रहे हैं। रविवार को शिवपाल ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को सलाह भी दी कि हमारा और नेताजी का सम्मान करो व मुख्यमंत्री बनो। यह भी कहा कि विधानसभा चुनावों में कम समय बचा है। इसलिए अखिलेश जल्द से जल्द फैसला लें।

Related Articles