छह महीने में 400 लोगों ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, केस दर्ज कराने थाने गई तो पुलिसकर्मी ने भी किया रेप

महाराष्ट्र ! महाराष्ट्र के बीड जिले से बड़ी ही दर्दनाक खबर सामने आ रही है। बता दें कि यहां एक नाबालिग के साथ व केवल 400 लोगों ने बल्कि पुलिसकर्मियों तक ने बलात्कार किया। पीड़िता का करीब 6 महीने तक शोषण होता रहा और इस दौरान वह प्रेग्नेंट भी हो गई। एक खबर के मुताबिक, नाबालिग लड़की की मां का निधन दो साल पहले ही हो गया था जिसके बाद लड़की के पिता ने उसका बाल विवाह जबरदस्ती एक आदमी से करा दी।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि, ससुराल में उसे बहुत प्रताड़ित किया जाता था जिसके बाद वह अपने घर वापस लौट आई थी। घर में वापस आने के कुछ दिनों बाद लड़की नौकरी की तलाश में अंबेजोगई शहर चली गई जहां उसका दो लोगों ने बलात्कार किया। इसके बाद जब वह पुलिस में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने गई तो थाने में एक पुलिसकर्मी ने उसके साथ रेप किया।पीड़िता के मुताबिक, उसके साथ करीब 400 लोगों ने 6 महीनों में बलात्कार किया है। इस ौदरान वह गर्भवती भी हुई। मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। इस मामले को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों ने नाबालिग की शिकायत दर्ज कराई और अब जांच शुरू हो गई है। जांच के बाद अब तक 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles