आज राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी पत्रकारों को शुभकामनाएं

लखनऊ। भारत में प्रेस परिषद के औपचारिक कामकाज की शुरुआत 16 नवंबर 1966 को हुई थी। तभी से इसी दिन यानी 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के रूप में मान्यता दी गई है। देश में 16 नवंबर का दिन राष्ट्रीय प्रेस दिवस के रूप में मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर सभी पत्रकारों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। देश में चार जुलाई, 1966 को प्रेस परिषद की स्थापना हुई। स्थापना के बाद प्रेस परिषद ने 16 नवंबर, 1966 से अपना औपचारिक कामकाज शुरू किया। इसके बाद से ही हर वर्ष 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के रूप में मनाया जाता है।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर एक ट्वीट कर पत्रकारों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा-लोकतंत्र का चतुर्थ स्तम्भ कहे जाने वाले प्रेस की निष्पक्षता, स्वतंत्रता और उच्च नैतिक मापदंडों के प्रति आग्रह को प्रकट करते राष्ट्रीय प्रेस दिवस की सभी पत्रकार जन को हार्दिक शुभकामनाएं। आप लोकतंत्र के सजग प्रहरी हैं।

Related Articles