58 वर्ष की हुईं मीनाक्षी शेषाद्री

मुंबई। आज बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री 58 वर्ष की हो गई। मीनाक्षी शेषाद्री का जन्म 16 नवंबर, 1963 को झारखंड के सिंदरी में हुआ था। उनके पिता फूड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया में सिंदरी में कार्यरत थे। मीनाक्षी शेषाद्री ने अपनी शिक्षा दिल्ली के मांउट कार्मेल स्कूल से पूरी की।वर्ष 1981 में मीनाक्षी शेषाद्री ने मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लिया काम करने का अवसर मिला, जिसमें वह प्रथम स्थान पर रही। इस बीच उन्हें कई विज्ञापन फिल्मों में काम करने का अवसर मिला।

मीनाक्षी शेषाद्री ने अपने सिने करियर की शुरुआत वर्ष 1983 में प्रदर्शित फिल्म पेंटर बाबू से की, लेकिन दुर्भाग्य से यह फिल्म टिकट खिड़की पर बुरी तरह से नकार दी गई। वर्ष 1983 में ही मीनाक्षी शेषाद्री को सुभाष घई की फिल्म हीरो में काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म में मीनाक्षी शेषाद्री और जैकी श्रॉफ की जोड़ी को काफी पसंद किया गया।

Related Articles