सुबह का हेल्दी ब्रेकफास्ट है मूंगफली मिला उपमा

नई दिल्ली। अगर आप कुछ हेल्दी ऑप्शन सर्च कर रहे हैं तो आप भी सूजी से उपमा बना सकते हैं। ये बाजार में मिलने वाले पैकेट जैसा स्वादिष्ट ही बनता है। साथ ही ये बहुत जल्दी बनकर तैयार भी हो जाता है। इसे बनाने के लिए आपको बहुत कम चीजों की जरूरत भी पड़ती है। उपमा को आप बच्चों के टिफिन में भी पैक कर सकती हैं। साथ ही आप इसे छोटे बच्चों के लिए भी बना सकती हैं। उपमा बनाने के लिए आपको चाहिए सूजी, मटर, प्याज, टमाटर, मूंगफली, चने की दाल, राई, नमक, करी पत्ता और थोड़ा सा घी। अगर आप हरी मिर्च खाना पसंद करते हैं तो उन्हें भी उपमा में डाल सकतं हैं।सबसे पहले एक कढ़ाई में थोड़ा सा घी लें और उसमें सूजी को हल्का सा सेक लें। इसे बहुत ज्यादा नहीं सेकना है। आप चाहें तो बिना घी के भी सेक सकते हैं।

सूजी कुछ ही देर में सिक कर तैयार हो जाएगी। फिर आप एक प्लेट में इसे निकाल लें। अब उसी कढ़ाई में थोड़ा सा घी डालें और गर्म होने दें। फिर इसमें मूंगफली को सेक कर निकाल लें। इसके बाद मटर को सेक लें। अब घी में चने की दाल डालें, अच्छे से गोल्डन रंग आने तक सेक लें और फिर हरीमिर्च को डाल कर भी पका लें। अब इसमें कड़ी पत्ता डालें। राई डालें और चटकने के बाद इसमें प्याज को डालें। प्याज जब हल्की गोल्डन हो जाए तो टमाटर मिलाएं। अच्छे से पकाएं। अब सूजी डाल दें। अच्छे से मिक्स करें और जरूरत अनुसार पानी डाल दें। अब सूजी को पकने दें। कुछ देर में ही उपमा तैयार हो जाएगा। फिर इसमें मूंगफली और मटर मिलाएं और सर्व करें।

Related Articles