देश में कोरोना: बीते 24 घंटे में संक्रमण से 621 लोगों की मौत

नयी दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण के दैनिक मामले भले ही कम आ रहे हो, लेकिन संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही कोरोना के नए वैरिएंट ने पूरी दुनिया में हड़कंप मचा दी है। बीते 24 घंटे में कोरोना के आठ हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं, वहीं, 621 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 9 हजार से ज्यादा लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इसके साथ ही एक्टिव मामलों में लगातार गिरावट जारी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के 1 लाख 05 हजार 691 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं। यह आंकड़ा 543 दिन बाद सबसे कम आया है। वहीं, 3 करोड़ 39 लाख 98 हजार 278 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3 करोड़ 41 लाख 75 हजार 175 कुल मामले सामने आए हैं। भारत में अब तक कोरोना से 4 लाख 68 हजार 554 लोगों की मौत हो चुकी है। टीकाकरण की बात करें तो अब तक 1 अरब 21 करोड़ 94 लाख 71 हजार 134 खुराकें दी गई हैं, जिसमें से 82 लाख 86 हजार 058 खुराकें शुक्रवार को दी गईं।

Related Articles