देश में राम राज्य लाने की कोशिश नहीं हो रही – प्रवीण तोगड़िया

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष डाक्टर प्रवीण भाई तोगड़िया देहरादून के दौरे पर हैं। यशोदा हास्पिटल (धर्मपुर) में उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार को कोसा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर तो बन गया है, लेकिन देश में राम राज्य लाने की कोशिश नहीं हो रही। देश में तेजी से हिंदूओं की आबादी कम हो रही है और मुसलमानों और क्रिश्चन कीआबादी बढ़ रही है। केंद्र सरकार को दो बच्चे का कानून सभी पर लागू करना होगा। प्रवीण तोगड़िया बुधवार को धर्मपुर स्थित एक अस्पताल के उद्घाटन समारोह में शामिल होने आए थे। उन्होंने पत्रकार वार्ता में खुलकर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि दो हजार साल पहले दुनिया में क्रिश्चन नहीं थे। दो हजार साल के भीतर भारत पर इतने आक्रमण हुए कि देश गुलाम हो गया। दुनियाभर में हिंदू समाप्त होने लगा। तोगड़िया ने कहा, आज 44 मुस्लिम देश है, जहां लोकतंत्र नहीं है। 50 साल बाद देश में हिंदू 50 करोड़, मुस्लिम समुदाय 60 करोड़ और क्रिश्चन 20 करोड़ हो जाएंगे। इससे देश में हिंदू प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति नहीं बन पाएंगे। यह देश फिर से गुलामी की ओर बढ़ता जा रहा है। गरीब भूखा न रहे इसके लिए परिषद ने एक मुट्ठी अनाज योजना शुरू की है।अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद ने देश में हिंदू हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किया है, जिसके माध्यम से भोजन, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य सुविधाएं निशुल्क दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सउदी अरब ने तब्लीगी जमात पर प्रतिबंध लगा दिया है, भारत सरकार भी तब्लीगी जमात पर प्रतिबंध लगाए। हमारी हेल्पलाइन से आज देश के आठ लाख हिंदू लोग जुड़े हैं। राम मंदिर आंदोलन मैंने शुरू किया था। आज राम मंदिर भी बन गया। हमें काशी-मथुरा कोरीडोर नहीं काशीविश्वनाथ मंदिर चाहिए।

Related Articles