20 वर्षों में 4 एग्जिट पोल में कितने सटीक रहे चुनावी नतीजे

नई दिल्‍ली । उत्‍तर प्रदेश के नौ एग्जिट पोल में योगी आदित्‍यनाथ को स्‍पष्‍ट बहुमत मिलने की बात कही गई है। इसमें भारतीय जनता पार्टी को 250 सीटें मिलने का अनुमान है। समाजवादी पार्टी के 135 तक सिमटती दिख रही है। आइए हम आपको बताते हैं कि पिछले 20 वर्षों में चार एग्जिट पोल कितने सच साबित हुए। इन एग्जिट पोल की क्‍या विश्‍वसनीयता है। इस बार भी एग्जिट पोल पर सबकी अलग-अलग राय है। इस बार भी लोगों की नजर एग्जिट पोलों के रुझानों पर टिकी है। 2022 के चुनावी रुझानों में भाजपा को स्‍पष्‍ट बहुमत की बात कही गई है। अब यह देखना दिलचस्‍प होगा कि इस पर एग्जिट पोल नतीजें कितने सही साबित होते हैं।
2002 : इस वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में तीन एग्जिट पोल में से दो में सपा को सबसे बड़ी पार्टी बताया जा रहा था। इस एग्जिट पोल में एक में भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी के रूप बताया गया। इस विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को 143 सीटें मिली थीं। दो एग्जिट पोल की भविष्‍यवाणी सत्‍य साबित हुई। भारतीय जनता पार्टी 100 सीटों से नीचे खिसक कर 88 पर सिमट कर रह गई। इस चुनाव में मायावती की बहुजन समाजवादी पार्टी ने 98 सीटों पर विजय हासिल की। वह दूसरे स्‍थान पर रही।
2007 : इस वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल का दावा था कि प्रदेश में त्रिशुंक विधानसभा होगी। एग्जिट पोल में किसी भी राजनीतिक दल को स्‍पष्‍ट बहुमत नहीं मिलने का दावा किया गया। इस एग्जिट पोल में किसी भी पार्टी को 135 से ज्‍यादा सीटें नहीं दी गई थीं। लेकिन चुनावी नतीजे एकदम उलट आए थे। मायावती की बहुजन समाजवादी पार्टी को प्रदेश में स्‍पष्‍ट बहुमत हासिल हुआ था। इस चुनाव में बसपा को 206 सीटें हासिल हुईं। विधानसभा चुनाव में मायावती को क्लियर मेंडेट मिला। सपा 97 सीटों पर विजय हासिल करके दूसरे स्‍थान पर रही और भाजपा 51 सीटों के साथ तीसरे स्‍थान पर रही।
2012 : इस वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल कह रहे थे कि प्रदेश में मायावती की सरकार गठित होगी, लेकिन इसके चुनावी नतीजें इसके एकदम उलट आए। समाजवादी पार्टी ने 224 सीटों पर जीत दर्ज करके सरकार बनाने में कामयाब रही। बसपा ने 80 सीटों पर जीत दर्ज की और वह दूसरे स्‍थान पर रही। भारतीय जनता पार्टी ने 47 सीटों पर जीत दर्ज की और वह तीसरे स्‍थान पर रही।
2017: इस वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में छह एग्जिट पालों में चार ने भारतीय जनता पार्टी को बहुमत दिलाने का फैसला सुनाया। यह कहा गया कि भाजपा के खाते में 200 सीटें आएंगी। एग्जिट पोल में भाजपा के सरकार के गठन का ऐलान किया गया था। हालांकि, एग्जिट पोल के अनुमान से कहीं ज्‍यादा सीटें भाजपा को मिली। एग्जिट पोलों को अनुमान था कि भाजपा 200 सीटों के आस-पास होगी, लेकिन भाजपा ने 300 का आंकड़ा पार किया। भाजपा ने उत्‍तर प्रदेश में बंपर जीत दर्ज की।

Related Articles