उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टाफ नर्स पुरुष भर्ती 2017 की प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों से मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन मांगे हैं। 30 मई को घोषित प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम में चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग के कुल 558 पदों के लिए 1025 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए थे। आयोग के परीक्षा नियंत्रक अरविंद मिश्र के अनुसार मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 जून तक सही-सही भरना सुनिश्चित करें। आवेदन पत्र में कोई त्रुटि है तो एक केवल बार संशोधन का मौका मिलेगा। ऑनलाइन भरे गए फॉर्म का प्रिंट निकालकर सभी संलग्नकों के साथ 30 जून की शाम पांच बजे तक आयोग कार्यालय गेट नंबर तीन में डाक अनुभाग में व्यक्तिगत रूप से जमा करें। उसके बाद आवेदन पत्र स्वीकार नहीं होंगे। मुख्य परीक्षा 24 जुलाई को केवल लखनऊ में होगी।
Related Articles
September 15, 2026
3
CTET 2026 Latest Update: शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर

September 14, 2026
1
पंजाब चुनाव से पहले पड़ोसी राज्यों के दिग्गजों की एंट्री, BJP-Congress ने बढ़ाई सक्रियता; क्या खत्म होगी गुटबाजी?

September 14, 2026
1
Bengal Politics: दुर्गापूजा से पहले बंगाल में ‘खेला होबे’? 17 NCPI सांसदों के BJP में जाने का दावा, बागी TMC सांसद ने बताया प्लान

September 14, 2026
3