मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। कभी अपनी किसी तस्वीर के चलते तो कभी किसी फिल्म के सेट से सामने आई झलक के चलते। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहती हैं और लगभग उनके हर एक पोस्ट वायरल भी हो जाते हैं। इस समय उनकी लेटेस्ट तस्वीर को लेकर चर्चा हो रही है। इस तस्वीर के जरिए प्रियंका चोपड़ा ने खास अंदाज में अपनी मां मधु चोपड़ा को जन्मदिन की बधाई दी है। लगे हाथ प्रियंका ने एक बार फिर से अपनी बेटी मालती मैरी की झलक दिखा दी है। तस्वीर में दिख रही तीन जनरेशन को देखकर फैन्स खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। मां के जन्मदिन पर प्रियंका चोपड़ा उन पर खूब प्यार बरसा रही हैं। तस्वीर में मधु चोपड़ा अपनी नातिन मालती को गोद में लिए हुए नजर आ रही हैं। नातिन के साथ मधु चोपड़ा की खुशी देखते ही बन रही है। इस खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा है, ‘जन्मदिन मुबारक हो मां…आप हमेशा इसी तरह अपनी पॉजिटिव स्माइल के साथ मुस्कुराते रहें। आप मुझे अपने हर एक दिन के अनुभवों से काफी प्रेरित करती हैं। आपका सोलो यूरोप ट्रिप वाला बर्थडे सेलिब्रेशन सबसे बेस्ट था। मधु चोपड़ा ने इस तस्वीर पर कॉमेंट करते हुए प्रियंका चोपड़ा का शुक्रिया अदा किया है। वो लिखती हैं, ‘शुक्रिया…यह मेरे सबसे खास जन्मदिन में से एक है।प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इसी साल सरोगेसी के जरिए पैरेंट्स बने हैं। मां बनने के बाद से प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी की कई तस्वीर शेयर कर चुकी हैं। हालांकि अभी तक किसी भी तस्वीर में मालती मैरी का चेहरा नजर नहीं आया है। प्रियंका चोपड़ा की बेटी को देखने के लिए लोगों के बीच इतना क्रेज है कि उनकी हर एक तस्वीर मिनटों में वायरल हो जाती है।
Related Articles

September 15, 2026
2
Shah Rukh Khan: ‘अभी सिर्फ किंग पर फोकस’, फैंस के सवाल पर शाहरुख खान ने खोले दिल के राज

September 15, 2026
3

