तीन साल बाद प्राइवेट सेक्टर की एयरलाइन Jet airways एक बार फिर उड़ान की तैयारी में जुटी है। उड़ान से पहले Jet airways एक बड़ी डील के करीब है। इस डील की खबर जब से बाहर आई है, Jet airways का स्टॉक रॉकेट की तरह उड़ रहा है। क्या है शेयर का भाव: Jet airways के शेयर भाव की बात करें तो बीते दो दिनों से अपर सर्किट के दौर से गुजरा है। सोमवार के बाद मंगलवार के कारोबार में भी स्टॉक का भाव 5 फीसदी बढ़कर 110 रुपये के स्तर पर आ गया। बता दें कि मई के आखिरी सप्ताह में शेयर का भाव 137 रुपये के स्तर तक गया था, जो 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर है।बड़ी डील के करीब: जेट एयरवेज और एयरबस के बीच एयरक्राफ्ट के लिए बड़ी डील होने वाली है। यह डील लगभग 5.5 अरब डॉलर की हो सकती है। जेट एयरवेज की तरफ से कहा गया है कि हम एयरक्राफ्ट की डील को लेकर बातचीत के अंतिम चरण में हैं।बता दें कि भारी वित्तीय संकट से जूझ रही जेट एयरवेज अप्रैल 2019 में आखिरी बार उड़ान भरी थी। इसके बाद कंपनी दिवालिया प्रक्रिया के दौर से गुजरी। हालांकि, मुरारी लाल जालान और कालरॉक कंसोर्टियम ने जेट एयरवेज की बोली जीती थी। हाल ही जेट एयरवेज ने एक टेस्टिंग फ्लाइट भी की है। ऐसी उम्मीद है कि सितंबर तक एयरलाइन एक बार फिर उड़ान सेवाएं शुरू कर दे।
Related Articles

October 21, 2026
1
Delhi High Court: दिल्ली हाईकोर्ट की फटकार के बाद सौरव दास और आशुतोष रांका ने वापस ली याचिका, कोर्ट ने पूछा- किस संगठन से जुड़े हैं?

October 21, 2026
0

