गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को गोरखपुर पहुंचे। वह शुक्रवार को बाबा राघव दास मेडिकल कालेज में आयोजित कार्यक्रम में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरूआत करेंगे। इसके अलावा वह कई अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। सीएम शुक्रवार को देवरिया भी जा सकते हैं। शुुुुुुक्रवार को ही वह लखनऊ रवाना हो जाएंगे। गोरखपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकताओं ने हेलीपैड पर सीएम का स्वागत किया।मुख्यमंत्री गुरुवार को हेलीकाप्टर द्वारा एमपी पालिटेक्निक परिसर पहुंचे। यहां से गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। इसके बाद का कार्यक्रम तय नहीं है। शाम को अधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं।शुक्रवार एक जुलाई की सुबह जनता दर्शन में आए लोगों की समस्या सुनने के बाद बीआरडी मेडिकल कालेज में आयोजित कार्यक्रम में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरूआत करेंगे। दोपहर बाद दो बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
Related Articles

October 21, 2026
1
Sambit Patra: संबित पात्रा का सवाल- भारत का दुश्मन कौन? राहुल गांधी और प्रशांत भूषण पर साधा निशाना

October 21, 2026
0

