सोनभद्र। के अनपरा नगर पंचायत क्षेत्र के औडी मोड़ स्थित महिला समूह स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड में तीन अज्ञात बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया. बुधवार (20 जुलाई) को फायरिंग कर लूट की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. मामले में स्थानीय पुलिस और क्राइम बांच की टीम लुटेरों की तलाश में शामिल हो गईं. पुलिस ने बताया कि आरोपी करीब 4 हजार 8 सौ 80 रुपये ले गये. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच हो रही है. घटना को अंजाम देते समय एक आरोपी ने तमंचे से फायरिंग किया और उसके ही हाथ में गोली लग गई. सीओ पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि घटना के पर्दाफाश के लिए टीमों का गठन किया गया है. जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
Related Articles

October 13, 2026
0
UP News: ‘2017 से पहले उत्सव नहीं, उपद्रव हुआ करते थे’, CM योगी का सपा पर निशाना; बोले- अब लोग भूल चुके हैं

October 13, 2026
3

