प्रयागराज । अजगर का नाम सुनकर ही शरीर में सिहरन हो जाती है और कहीं दिख जाए तो घबराहट में लोग इधर-उधर भागने लगते हैं। फिर कल्पना करिए कि अगर यात्रियों से भरी बस में अजगर आ जाए और वो भी भारी भरकम तो क्या होगा। ऐसा ही हुआ बुधवार दोपहर प्रयागराज के सिविल लाइंस में जहां एक निजी बस में अजगर देख लोग घबराहट में चीखने चिल्लाने लगे। बस रुकी तो वन विभाग की टीम को बुलाया गया। वन कर्मियों ने घंटे भर की मशक्कत के बाद बस से अजगर को निकाला। उसे जंगल में छोड़ा गया है।निजी बस प्रतापगढ़ से प्रयागराज आ ही थी। बताया गया कि बस सोरांव इलाके से गुजर रही थी तभी बस के यात्रियों ने अजगर का एक हिस्सा सीट के नीचे दराज में देखा तो शोर मचाया। बस ड्राइवर और कंडक्टर यात्रियों को शांत कराकर बस को सिविल लाइंस हनुमान मंदिर के पीछे स्टाप तक ले आए। यहां बस रुकी तो यात्री उतरे और कहा कि बस में अजगर है लेकिन ड्राइवर ने रास्ते में बस नहीं रोकी। भीड़ जुटी तो पुलिस पहुंची। फिर वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम पहुंची और बस में उस जगह को देखा जहां अजगर होने की बात कही गई थी।बस के फ्लोर और उसके नीचे बनी डिग्गी के बीच था। डिग्गी खोलकर वन कर्मियों ने अजगर को निकालने की कोशिश की लेकिन वह फ्लोर के दरार के बीच फंसा था। खींचने पर भी वह बाहर नहीं आ रहा था। ऐसे में उसे बाहर निकालने में मशक्कत करनी पड़ी। घंटे भर तक प्रयास के बाद किसी तरह अजगर को बाहर निकाला गया तो पता चला कि वह करीब सात फीट का था। टीम के साथ आए वन विभाग के अधिकारी संजीव कुमार राठौर ने बताया कि अजगर का वजन 15 किलो है। अजगर को बोरी में भरकर छोड़ने के लिए जंगल ले जाया गया।
Related Articles

October 22, 2026
0
Akhilesh Yadav Azam Khan Meeting: अखिलेश यादव की आजम खान से मुलाकात पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का तंज, बोले- ‘बहुत देर कर दी मेहरबां आते-आते’

October 22, 2026
1

