लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र के चौथे दिन को गुरुवार को महिला सदस्यों को समर्पित किया गया। मानसून सत्र के चौथे दिन विधानसभा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संबोधित किया। सदन में गुरुवार को 53 महिला विधायकों को अपनी बात रखने का मौका दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमें बेहद प्रसन्नता है कि आज सदन में आज सभी लोग नारी शक्ति को देख रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी महिला जनप्रतिनिधियों को मेरी बधाई। सभी सदस्यों को उत्तर प्रदेश के एतिहासिक दिन की बधाई। आज का बहुत ही विशेष है। आज सदन का दिन महिलाओं के नाम है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मां के समान किसी के पास भी कोई छाया-सहारा नहीं है। मां के प्रति यह भाव हर नागरिक में होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सदन में नारी सम्मान का यह काम काफी पहले ही हो जाना चाहिए था। आज तो सदन में नारी शक्ति अद्भुत नजारा देखने का हमको भी मौका मिला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत में महिला-पुरुष दोनों को समान अधिकार है। हम सभी को पता है कि मातृ शक्ति से सब कुछ संभव है। देश की आजादी के बाद महिलाओं के हक में काम हुए। झांसी की रानी पर पूरा उत्तर प्रदेश गर्व करता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब आभारी हैं कि देश का सबसे बड़ा विधानमंडल एक नए इतिहास को बनाने के लिए अग्रसर हो रहा है। आजादी के 75 वर्ष के बाद आधी आबादी अपनी आवाज को इस सदन के माध्यम से प्रदेश की 25 करोड़ जनता तक पहुंचेगी। इसके साथ ही साथ ही प्रदेश की समस्याओं और उपलब्धियों को लेकर और अन्य समसामायिक महत्वपूर्ण मुद्दों को इस सदन में रखने का उन्हें अवसर प्राप्त होगा। इसके लिए मैं सभी बहनों का अभिनंदन करता हूं।
Related Articles

September 16, 2026
3
Hit And Run Case: लखनऊ में युवती को कार से कुचलने की कोशिश? दोस्त पर गंभीर आरोप, जांच में जुटी पुलिस

September 16, 2026
3

