न्यूयार्क : भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जर्मनी की विदेश मंत्री अन्न लेना बेयरबाक से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 77वें सत्र से अलग मुलाकात की है। दोनों नेताओं ने यूक्रेन मुद्दे पर अपने विचार आदान प्रदान किए और संयुक्त राष्ट्र रिफार्म के बारे में चर्चा की। जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘जर्मनी की विदेश मंत्री अन्न लेना बेयरबाक से मुलाकात करके अच्छा लगा। हमारे बीच यूक्रेन और संयुक्त राष्ट्र रिफार्म को लेकर बातचीत हुई।विदेश मंत्री ने ग्रीस के विदेश मंत्री निकोस डेनडियास से भी मुलाकात की। मुलाकात के दौरान, यूक्रेन और प्रशांत सागर क्षेत्र को लेकर बातचीत हुई। इसके साथ ही जयशंकर ने जापानी विदेश मंत्री योशिमासा हायाशी से भी मुलाकात की। जयशंकर ने उन्हें जापान के आगामी UNSC कार्यकाल में सफलता की शुभकामनाएं दीं। विदेश मंत्री इस समय अपने 10 दिवसीय संयुक्त राष्ट्र की यात्रा पर हैं। उन्होंने मेक्सिको, पराग्वे और मोलदोवा के समकक्षों से भी मुलाकात की।जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वें सत्र से हटकर BRICS नेताओं की मुलाकात हुई। वैश्विक स्थिति, अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर सभी ने अपने विचार साझा किए। जयशंकर संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक के लिए अमेरिका में हैं। उन्होंने पराग्वे के विदेश मंत्री से मुलाकात की। जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘मेरे प्रिय मित्र विदेश मंत्री जूलियो सीजर एरियोला को पराग्वे में फिर से देखना अच्छा लग रहा है। UNGA एक बेहतर मिलन स्थल है। संयुक्त राष्ट्र की बैठक के दौरान जयशंकर को कई बैठकों में भाग लेने हैं। विशेष रूप से एशिया, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका, कैरिबियन और छोटे द्वीपों के विकासशील देशों के साथ जयशंकर की बैठकों का मुख्य आकर्षण संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सुधार पर केंद्रित है। जयशंकर शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में विश्व के नेताओं को संबोधित करेंगे।
Related Articles

November 3, 2026
0
Madhya Pradesh Politics: एमपी राज्यसभा उपचुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी का नामांकन खारिज, हरदीप पुरी के हलफनामे पर भी उठे सवाल

November 3, 2026
0

