गुरुग्राम । उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत रविवार को ज्यादा खराब हो गई।सपा के संरक्षक यादव की तबीयत पिछले कई दिनों से खराब ही चल रही है। रविवार को अचानक सेहत ज्यादा खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें आइसीयू में भर्ती कराया गया है। बता दें कि खराब सेहत के चलते गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में कई दिनों से भर्ती हैं। जहां डॉक्टर लगातार मुलायम सिंह यादव की सेहत पर नजर रख रहे हैं।जागरण संवाददाता के अनुसार मेदांता अस्पताल में भर्ती मुलायम सिंह 22 अगस्त से मेदांता में भर्ती और कैंसर रोग विशेषज्ञ डा. नितिन सूद की देख रेख में इलाज चल रहा है। रविवार को तबीयत अधिक खराब होने के बाद डाक्टरों ने उन्हें आइसीयू में शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया जहां कई तरह की जांच कर लगातार उनके सेहत को मॉनिटर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि स्थिति गंभीर बनी हुई है और डाक्टर लगातार नजर रखे हुए है। यह भी जानकारी मिली है कि उनके बेटे प्रतीक यादव और छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं। इधर, पिता की खराब सेहत की खबर मिलते ही अखिलेश यादव दिल्ली के चल चुके हैं। वहीं बहू अर्पणा भी दिल्ली के लिए रवाना हो गईं हैं। पहले भी उनकी तबीयत कई बार खराब हुई है जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां से वह ठीक होकर घर गए हैं। इस बार भी पार्टी के समर्थक और उनके चाहने वाले उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
Related Articles

July 19, 2026
2
Sonam Wangchuk Hunger Strike: वांगचुक को सफदरजंग से शिफ्ट करने की मांग: पत्नी पहुंचीं हाईकोर्ट, X पर बोले- 20 जुलाई होगा ‘आजादी का दूसरा आंदोलन’

May 31, 2026
127

