लखनऊ। आशियाना में अंसल आंगन के नाम से बनी रिक्शा कालोनी में शनिवार दोपहर करीब एक बजे एक क्वाटर की छत ढह गई। हादसे में कमरे में खेल रहे तीन बच्चों समेत चार लोग मलबे के नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से आशियाना पुलिस और आलमबाग फायर स्टेशन की टीम ने रेस्क्यू कर चारों बच्चों को निकाला। चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है।आशियाना में शहीदपथ के किनारे अंसल आंगन के नाम से बनी रिक्शा कालोनी में एक खाली पड़े क्वार्टर में शनिवार दोपहर 13 वर्षीय गोकुल रावत, 10 वर्षीय अनिल, 11 वर्षीय मनी खेल रहे थे। जबकि 22 वर्षीय शुभम पास में ही खड़ा था। एकाएक क्वार्टर की छत और दीवार ढह गई। हादसे में चारों लोग मलबे में दब गए। चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़े।मलबा हटाने लगें और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर आशियाना अजय प्रकाश मिश्रा, फायर अफसर आलमबाग टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और फायर टीम ने रेस्क्यू शुरू किया। जेसीबी मंगवाई गई। स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे, गोकुल, अनिल, मनी और शुभम को निकाला गया। तीनों को लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया जहां, डाक्टरों ने गोकुल, अनिल और मनी की हालत नाजुक देख उन्हें ट्रामा रेफर कर दिया। वहीं, टीम अभी मलबा हटाने में लगी है।बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले अंसल ने इस कालोनी का निर्माण कार्य कराया था। कालोनी में रहने वाले लोगों को लिए एक-एक क्वार्टर बना है। यहां अक्सर मसाला गिरता है। कालोनी में रहने वाले लोगों ने अंसल पर घटिया निर्माण का आरोप लगाया है। कुछ माह पहले भी लोगों ने हंगामा और बवाल किया था। तब पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया था।
Related Articles

October 11, 2026
3
Uttar Pradesh Congress: लखनऊ में कांग्रेस की बैठक के बीच बवाल, मोना के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में समर्थकों के बीच मारपीट

October 11, 2026
3

