Dehradun Forest Fire: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के त्यूणी क्षेत्र में लगी भीषण जंगल की आग ने भारी तबाही मचाई है। आग की चपेट में आकर स्थानीय किसानों के सेब के बगीचे पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए, वहीं कुछ रिहायशी मकानों को भी नुकसान पहुंचा है।
बताया जा रहा है कि आग तेजी से फैलने के कारण किसान अपनी फसल को बचाने में असहाय रहे। सेब के बगीचों के जल जाने से प्रभावित किसानों की आजीविका पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। कई वर्षों की मेहनत पल भर में राख में तब्दील हो गई।
स्थानीय किसानों ने प्रशासन से तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है, ताकि वे हुए नुकसान की भरपाई कर सकें और दोबारा खेती शुरू कर सकें। वहीं प्रशासन की ओर से आग पर काबू पाने और नुकसान का आकलन करने की प्रक्रिया जारी बताई जा रही है।



