PM Modi Gujarat Visit: आज गुजरात पहुंचेंगे पीएम मोदी, वडोदरा-नवसारी को देंगे ₹35 हजार करोड़ से ज्यादा की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात दौरे पर रहेंगे। वडोदरा और नवसारी में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान वह 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी मंगलवार को गुजरात के दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी वडोदरा और नवसारी में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वह गुजरात को 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा।

प्रधानमंत्री के गुजरात दौरे को लेकर वडोदरा में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पीएम मोदी के स्वागत के लिए शहर को सजाया गया है। सड़कों पर रंग-बिरंगी लाइटिंग, बड़े-बड़े कटआउट और होर्डिंग्स लगाए गए हैं। वहीं, ऐतिहासिक इमारतों को भी विशेष लाइटिंग से सजाया गया है।

BookMyShow पर एक घंटे में हाउसफुल हुआ कार्यक्रम

पीएम मोदी के स्वागत और उनके कार्यक्रम को लेकर लोगों की दिलचस्पी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वडोदरा में आयोजित ‘नमो फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम के लिए BookMyShow के जरिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया था। आयोजकों के मुताबिक, रजिस्ट्रेशन शुरू होने के करीब एक घंटे के भीतर ही सभी सीटें भर गईं।

गुजरात के उपमुख्यमंत्री एवं गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी के मुताबिक, कार्यक्रम को लेकर लोगों की ओर से बड़ी संख्या में अनुरोध प्राप्त हुए। इसके बाद आयोजन की क्षमता बढ़ाने की कोशिश की गई। उन्होंने बताया कि हजारों लोग वेटिंग लिस्ट में भी शामिल हुए हैं और उनके बैठने की अतिरिक्त व्यवस्था करने का प्रयास किया गया।

पीएम मोदी के स्वागत में ‘स्वच्छ भारत’ का संदेश

पीएम मोदी के गुजरात दौरे से पहले वडोदरा में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। हर्ष सांघवी के मुताबिक, शहर से लेकर गांवों तक लोगों ने प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया।

उन्होंने कहा कि वडोदरा के नागरिकों ने प्रधानमंत्री के दिल के करीब रहने वाले ‘स्वच्छ भारत’ मिशन के जरिए उनका स्वागत करने का फैसला किया। पिछले एक सप्ताह से शहर और गांवों में नागरिकों ने स्वच्छता गतिविधियों में हिस्सा लिया।

3,500 से ज्यादा शो और 25 लाख दर्शक,भारतीय कला से ग्लोबल शो तक NMACC बना बड़ा सांस्कृतिक मंच

युवाओं में भी कार्यक्रम को लेकर उत्साह

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में युवाओं ने भी बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विकास परियोजनाओं से जुड़ी जानकारी और प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर लोगों की भागीदारी बढ़ाना बताया गया है।

वडोदरा में प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत को लेकर शहर में कई जगह विशेष सजावट की गई है। कार्यक्रम स्थल के आसपास भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान गुजरात को मिलने वाली नई विकास परियोजनाओं पर भी लोगों की नजर रहेगी।

Related Articles