Mumbai Crime Branch: मुंबई क्राइम ब्रांच ने मानव तस्करी रैकेट से जुड़े आरोपी योगानंद पुजारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी वर्ष 2019 से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया था।
जांच एजेंसियों का आरोप है कि योगानंद पुजारी फर्जी एयर टिकट और जाली वीजा दस्तावेजों के जरिए लोगों को दुबई भेजने के नेटवर्क से जुड़ा था। हाल ही में भारत लौटने पर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
यह मामला अगस्त 2019 में सामने आया था, जब मुंबई एयरपोर्ट पर एक महिला यात्री के दस्तावेजों में गड़बड़ी पाई गई थी। जांच के दौरान फर्जी टिकट और वीजा रैकेट का खुलासा हुआ।
पुलिस का दावा है कि आरोपी ने कई महिलाओं को विदेश भेजने में मदद की थी। फिलहाल क्राइम ब्रांच पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
written by Siddhi Srivastava



