अलीगढ़। अलीगढ़ के लोधा थाना क्षेत्र में युद्ध स्तर पर प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं। इसका जायजा लेने के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी यहां पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर लगे पंडालों में पैदल घूमकर व्यवस्था की जानकारी ली और अधिकारियों से बातचीत की। मालूम हो कि पीएम मोदी के इस कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 5000 अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। इसके मद्देनजर कई प्रशासनिक अधिकारी पुलिसकर्मियों के साथ सुपर जॉन सेक्टरों में सुरक्षा व्यवस्था का रिहर्सल कर रहे हैं। बता दें कि 14 सितंबर को होने वाले प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोगों की भीड़ जुटने की संभावना है।
Related Articles

May 31, 2026
123
Lucknow News: बंसल क्लासेस (कोटा) का लखनऊ में भव्य शुभारंभ, बिमला इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में नए शैक्षणिक विंग का उद्घाटन

February 5, 2026
13

