नई दिल्ली! एक ट्वीट के अनुसार, आतंकवादियों द्वारा गैर-कश्मीरियों की टारगेट किलिंग की हालिया घटनाओं के बाद कश्मीर के श्रीनगर से प्रवासी श्रमिकों भारी संख्या में रवाना होने लगे हैं. राजस्थान के एक प्रवासी मजदूर ने बताया कि यहां स्थिति खराब हो रही है. हम डरे हुए हैं, हमारे साथ बच्चे हैं और इसलिए अपने घर वापस जा रहे हैं उधर, गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि मामले को लेकर गृह मंत्रालय पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है. वहीं जम्मू-कश्मीर में खुफिया एजेंसी आईबी, एनआईए, सेना और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी लगातार कैम्प कर रहे हैं. भारतीय एजेंसियों के इन अधिकारियों की पैनी नजर मामले से जुड़े एक-एक खुफिया इनपुट पर बनी हुई है मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों की ओर से लगातार चलाए जा रहे सर्च अभियान के चलते आतंकियों और उनके आका बौखला गए हैं. खासकर, सुरक्षा बलों के इस अभियान का असर पाकिस्तान के हुक्मरानों पर देखने को अधिक मिल रहा है. बौखलाहट में कश्मीर के मामलों में लगातार टांग अड़ाने वाले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भारत के खिलाफ आग उगलने से बाज नहीं आ रहे हैं
Related Articles

October 15, 2026
0
Supreme Court: ‘कोई भी न्यायपालिका को धौंस नहीं दिखा सकता’, राहुल गांधी के धरने का जिक्र होने पर CJI सूर्यकांत की सख्त टिप्पणी

October 15, 2026
2

