लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लूट की साइकिल वाले बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार करते हुए मंगलवार को कहा कि भाजपा सरकार का ‘झूठ का फूल,लूट का फूल’ बनकर चौबीसों घंटे जनता को ठग रहा है। अखिलेश ने एक ट्वीट में कहा, पहले की सरकार में ग़रीबों के खातों में हज़ारों करोड़ों रुपया दिया जाता था। आज झूठ का फूल ‘लूट का फूल’ बनकर चौबीसों घंटे जनता को ठग रहा है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने इसी ट्वीट में कहा आज केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की प्राथमिकता है – ग़रीब तक की जेब काटना, ग़रीब के परिवार की मूलभत सुविधाएँ छीन लेना।
Related Articles

August 23, 2026
3
Rohullah Mehdi Drug Case: बॉलीवुड एक्टर रोहुल्लाह मेहदी ड्रग्स केस में गिरफ्तार, फिल्म सेट पर पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल

August 23, 2026
1

