लखनऊ : सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक ओर आज कानपुर मेट्रो के ट्रायल रन को हरी झंडी दिखाई। वहीं दूसरी ओर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने इसपर तंज कसा है। अखिलेश ने ट्वीट कर लिखा- कानपुर मेट्रो स्थानीय निवासियों के लिए सपा की एक ऐसी सौगात है जो परिवहन का एक नया इतिहास लिखेगी। कानपुर को फिर से समृद्ध बनाने के लिए इसका योगदान क्रांतिकारी साबित होगा। अखिलेश ने कहा- शुक्र बस इतना है कि इसका झूठा श्रेय लेने वालों ने हरी झंडी का रंग नहीं बदला। उधर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कानपुर अब मेट्रो सिटी हो गया है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट की दृष्टि से एक बेहतरीन सुविधा कानपुरवासियों को बहुत जल्द मिलने वाली है। 15 नवंबर 2020 को कानपुर मेट्रो के कार्य का शुभारंभ हुआ था।
Related Articles

August 22, 2026
3
National / Politics: वंदे मातरम् पर सियासी घमासान: कांग्रेस के फैसले पर BJP हमलावर, 10 सूत्रीय प्रस्ताव से बढ़ी सियासत

August 22, 2026
6

