प्रयागराज। गिनीज वर्ल्ड बुक में अपने नाम कई रिकार्ड दर्ज करा चुकी संगम नगरी में एक और रिकार्ड बनने जा रहा है। यहां 1500 से अधिक जोड़ें विवाह के बंधन में बनेंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिले में अलग-अलग स्थानों पर विवाह की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। नगर निकाय और ब्लाक वार शादी होगी। प्रयागराज जिले में इससे पहले भी सामूहिक विवाह का आयोजन होता रहा है। उसी क्रम में 11 दिसंबर को नगर निकाय और ब्लाक स्तर पर सामूहिक विवाह कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कुल 1500 जोड़ों की शादी कराई जाएगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। शनिवार को धूमधाम के साथ कोविड-19 प्रोटोकाल के नियम का पालन करते हुए विवाह संस्कार संपन्न कराया जाएगा।नगर निकाय और ब्लाक स्तर पर सामूहिक विवाह का आयोजन समाज कल्याण विभाग कर रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि नगर निकाय व ब्लाक स्तर पर कुल 1500 जोड़ों की शादी 12 दिसंबर को होगी। सभी चयनित जोड़ों के का सत्यापन कर लिया गया है। उनके कागजों की भी जांच पूरी हो गई है । दिन तिथि और मुहूर्त की जानकारी दूल्हा-दुल्हन व उनके परिजनों को दी गई है सभी व्यवस्थाएं विभाग की ओर से की जाएंगी विद्वान आचार्य के माध्यम से विवाह समारोह संपन्न होगा मुस्लिम जोड़ों के लिए काजी के माध्यम से विवाह प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि सामूहिक विवाह में एक जोड़े पर सरकार की ओर से 51 हजार रुपये खर्च किए जाते हैं। इसमें 6000 रुपये आयोजन में खर्च होते हैं। जबकि 10 हजार रुपये के उपहार वर-वधू को विवाह संपन्न होने पर उपलब्ध कराया जाता है। इसके अलावा वधू के खाते में 35 हजार रुपये सीधे बैंक खाते में ही ट्रांसफर कर दिए जाते हैं।
Related Articles

September 16, 2026
1
UP Government Schools: UP के सरकारी स्कूलों पर छिड़ी नई बहस, CJP ने स्मार्ट स्कूल योजना पर उठाए सवाल

September 15, 2026
2

