नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार तेजी से बढ़ रहे कोरोना के नए मामले और ओमिक्रोन के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए किसी भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा सार्वजनिक जगहों पर क्रिसमस और नए साल पर होने वाली पार्टियों पर भी पूरी तरह रोक लग गई है। किसी भी सार्वजनिक जगहों पर क्रिसमस और न्यू ईयर की पार्टी नही हो सकेगी। इस संबंध में दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जिलों के डीएम और डीसीपी को आदेश जारी किया है। सभी से इस आदेश का पालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है। डीडीएमए की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी जिलों के डीएम और डीसीपी अपने-अपने अधिकार क्षेत्रों में कोरोना को फैलने से रोकने के लिए उचित उपाय करें। दिल्ली में सभी दुकानों और कार्यस्थलों पर बिना फेस मास्क के लोगों को प्रवेश नही दिया जाए। कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों सख्ती से निपटा जाए। डीडीएमए ने आदेश में कहा है कि सभी जिला मजिस्ट्रेट अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले पूरे क्षेत्र का गहन सर्वेक्षण करेंगे और उन इलाकों, कालोनियों के बाजारों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों की पहचान करेंगे, जिनमें कोरोना और ओमिक्रोन का तेजी से फैसले का खतरा है। आदेश में कहा गया है कि सभी डीएम और डीसीपी सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी के लिए उचित व्यवस्था करें ताकि कोरोना के मामले बढ़ने से रोका जा सके।
Related Articles

October 19, 2026
0
Devendra Fadnavis: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद फडणवीस सरकार पर विपक्ष का हमला, रोहित पवार बोले- आम आदमी कैसे सुरक्षित रहेगा?

October 19, 2026
0

