लखनऊ। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग में 69000 सहायक शिक्षकों की भर्ती में छूटे छह हजार पद पाने के लिए संघर्ष कर रहे अभ्यर्थियों की गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से भेंट का बड़ा असर हो गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ से इनको भर्ती का आश्वासन मिलने के बाद अब 28 दिसंबर को चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी होगी। इतना ही नहीं इन सभी को छह जनवरी 2022 को नियुक्ति पर भी जारी कर दिया जाएगा। सरकार नई भर्ती के स्थान पर उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को रिक्त पदों पर समायोजित करेगी। बेसिक शिक्षा विभाग 17000 पदों के लिए नया विज्ञापन जारी करेगा, जिसमें सभी अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। बेसिक शिक्षा मंत्री डा. सतीश द्विवेदी ने स्वीकारा कि 69000 शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी हुई थी, लगभग 6000 पदों पर आरक्षित वर्ग के उन अभ्यर्थियों को अगले माह नियुक्ति मिलेगी, जो आरक्षण में विसंगति होने पर भर्ती की चयन सूची से बाहर हो गए थे। उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद की 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती के तहत छूटे हुए छह हजार पदों पर अब भर्ती की जाएगी। इन छह हजार पद पर अभ्यर्थियों के चयन की सूची 28 दिसम्बर को जारी की जाएगी। इसके बाद जरूरी औपचारिकता पूरी करने के बाद इन सभी छह हजार को छह जनवरी 2022 को नियुक्ति पत्र भी जारी किया जाएगा। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सतीश द्विवेदी ने बताया कि 69000 सहायक अध्यापक भर्ती में आरक्षण की प्रक्रिया में विसंगति से प्रभावित आरक्षित वर्ग के करीब छह हजार अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी। इसके अतिरिक्त 17000 रिक्त पदों पर नई भर्ती होगी।
Related Articles

October 17, 2026
1
New Children Public School: नवरात्रि पर न्यू चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में सजी रामदरबार की झांकी, बच्चों ने प्रस्तुत किया गरबा-डांडिया

October 17, 2026
1

