प्रयागराज। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज प्रयागराज में हैं। उनका यहां आगमन हो चुका है। रेल मंत्री के आगमन के मद्देनजर शहर के विभिन्न हिस्से में मौजूद रेलवे स्टेशनों की सूरत बदल दी गई है। उत्तर मध्य रेलवे, उत्तर रेलवे, पूर्वाेत्तर रेलवे के सभी स्टेशन पर साफ-सफाई, धुलाई, पोताई, टूट फूट का मरम्मतीकरण किया गया। बाहर और अंदर से स्टेशन कैसे खूबसूरत दिखे इसके लिए सजावट भी की गई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वाराणसी से विशेष ट्रेन द्वारा 9:52 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचे। जंक्शन पर हुए कार्य, रेल लाइन व सुविधाओं से संबंधित चार्ट का उन्होंने अवलोकन किया। अधिकारियों ने चार्ट पर उन्हें जंक्शन के बारे में डिटेल जानकारी दी। रेलमंत्री ने प्लेटफार्म नंबर एक का भी निरीक्षण किया। इससे पहले विशेष ट्रेन के पहुंचने पर रेलवे अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। रेल मंत्री से मिलने के लिए कई स्थानीय भाजपा नेता जंक्शन पर पहुंचे। निरीक्षण के बाद वह अन्य लोगों से मुलाकात करेंगे।
Related Articles

October 17, 2026
1
New Children Public School: नवरात्रि पर न्यू चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में सजी रामदरबार की झांकी, बच्चों ने प्रस्तुत किया गरबा-डांडिया

October 17, 2026
1

