प्रयागराज। प्रयागराज में शुक्रवार की रात एक किशोरी को हत्यारों ने बेरहमी से मार डाला। धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या की गई। सुबह घने बाग में उसका रक्तरंजित शव मिला तो लोग अवाक रह गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेने का प्रयास किया तो विरोध हुआ। किशोरी के स्वजन और आक्रोशित ग्रामीणों ने शव पुलिस के हवाले करने से मना कर दिया। जानकारी होने पर एसपी गंगापार भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। हंडिया कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी राणा प्रताप यादव की 17 वर्षीय पुत्री नम्रता यादव की शुक्रवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियारों से रेतकर मौत के घाट उतार दिया। नम्रता पांच बहनों में सबसे बड़ी थी व दो भाइयों की बहन थी पिता राणा गुजरात में प्राइवेट नौकरी करते हैं जबकि कक्षा 10 सैदाबाद कस्बा स्थित राम लखन इंटर कॉलेज में पास होने के बाद 11 में एडमिशन नहीं लिया था। नम्रता के परिवार के लोगों ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 12 बजे तक घर में वह टीवी देख रही थी। उसके बाद सब सो गए फिर घटना घटी। शनिवार की सुबह शौच को गए ग्रामीणों ने गांव के समीप पहाड़पुर अमोरा अवरता तीनो गांव स्थित घनी बाग में एक किशोरी का शव पड़ा देखा।
Related Articles

October 18, 2026
1
Akhilesh Yadav: यूपी चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव की नई रणनीति, जिलों की समस्याओं के हिसाब से बनेगा घोषणा पत्र

October 18, 2026
2

