कानपुर और कन्नौज में पीयूष जैन के ठिकानों से 194 करोड़ रुपए कैश और 23 किलो सोना बरामद होने के बाद इनकम टैक्स और जीएसटी की टीमों ने अखिलेश यादव के करीबी एमएलसी पुष्पराज उर्फ पम्मी जैन के ठिकानों पर सुबह से रेड की कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार की सुबह-सुबह टीमें एमएलसी पुष्पराज जैन के कई ठिकानों पर पहुंची। बताया जा रहा है कि कन्नौज के घर के अलावा पुष्पराज के नोएडा, कानपुर, हाथरस और मुंबई सहित कई ठिकानों पर छापे पड़े हैं।सुबह सात बजे से डेढ़ सौ अधिकारी अलग-अलग 50 ठिकानों पर छापा मार रहे हैं। छापेमारी में क्या मिला, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है। शुरुआती जानकारी में टैक्स चोरी के आरोप में ये छापेमारी करने की बात कही जा रही है। पुष्पराज जैन के अलावा आयकर विभाग की टीम कन्नौज के एक और इत्र कारोबारी मोहम्मद याकूब के यहां भी छापेमारी कर रही है।इसके पहले पीयूष जैन के यहां पड़े छापों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने पर पार्टी नेताओं ने कड़ी आपत्ति की थी। एमएलसी पुष्पराज जैन ने भी कहा था कि उनका पीयूष जैन से कोई लेना-देना नहीं है। बताया जा रहा है कि कन्नौज में पुष्पराज और पीयूष जैन के घर आसपास ही हैं लेकिन पीयूष की गिरफ्तारी के बाद पुष्पराज जैन ने कहा था कि कभी-कभार दुआ-सलाम से ज्यादा उनके बीच कोई सम्बन्ध नहीं है। पीयूष जैन के यहां छापामारी को लेकर समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच पिछले कुछ दिनों से आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा था।
Related Articles

May 31, 2026
116
Lucknow News: बंसल क्लासेस (कोटा) का लखनऊ में भव्य शुभारंभ, बिमला इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में नए शैक्षणिक विंग का उद्घाटन

February 5, 2026
12

