नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी इन दिनों मालदीव में वेकेशन मना रही हैं। अपने वेकेशन की तस्वीरों और वीडियो को दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर भी शेयर करती रहती हैं जो अक्सर वायरल हो जाती हैं। दिशा पाटनी फिल्मों के अलावा अपने बोल्ड अंदाज और लुक को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। उनके बोल्ड अंदाज को फैंस खूब पसंद भी करते हैं। दिशा पाटनी एक बार फिर से अपने हॉट और बोल्ड अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी बिकिनी तस्वीरें शेयर की है। जिसमें उनका बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। दिशा पाटनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दिशा पाटनी पिंक बिकिनी में नजर आ रही हैं। तस्वीरों में वह पानी में लेटी हुई दिखाई दे रही हैं। जिसमें उनका बोल्ड और हॉट अंदाज साफ देखने को मिल रहा है। दिशा पाटनी की तस्वीरों को उनके फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अभिनेत्री की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि दिशा पाटनी अपने लुक को फिटनेस के चलते फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं।बात करें दिशा पाटनी के वर्कफ्रंट की तो वह जल्द फिल्म योद्धा में नजर आने वाली हैं। बीते दिनों उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म योद्धा के सेट से एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह फिल्म के अभिनेता, निर्देशक और पूरी टीम के साथ नजर आई थीं। फिल्म योद्धा में दिशा पाटनी के साथ अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आएंगे। धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही ड्रामा फिल्म योद्धा का निर्देशन सागर आम्ब्रे और पुष्कर ओझा कर रहे हैं।यह एक पीरियड फिल्म होगी, जिसमें पाकिस्तान पर किए भारत के सबसे साहसी मिशन की कहानी को दिखाया जाएगा। सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशी खन्ना की यह फिल्म अगले साल 11 नबंवर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म योद्धा के अलावा दिशा पाटनी मोहित सूरी की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता जॉन अब्रहम और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में होंगे।
Related Articles

September 16, 2026
1
Indian Cinema: 2027 में दिखेगा Salman Khan का नया अवतार! कर्ण के किरदार को लेकर बढ़ीं अटकलें

September 15, 2026
2

