सुष्मिता सेन अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा बेबाक रही हैं। उनके बारे में अक्सर यह कहा जाता है कि वह जिंदगी अपनी शर्तों पर जीती हैं। हाल ही में वह रोहमन शॉल के साथ ब्रेकअप को लेकर चर्चा में रहीं। उन्होंने एक पोस्ट लिखकर खुद इसकी पुष्टि की। सोशल मीडिया पर सुष्मिता अक्सर इंस्टग्राम पर लाइव आती हैं और प्रशंसकों से बातें करती हैं। गुरुवार देर रात सुष्मिता ने एक लाइव सेशन किया। इस दौरान उनकी दोनों बेटियां रेने और अलीशा भी थीं। एक फैन के जवाब में सुष्मिता ने कहा कि वह सम्मान को हमेशा प्यार के ऊपर रखती हैं।करीब आधे घंटे के लाइव सेशन में एक फैन ने सुष्मिता से पूछा कि उनके लिए सम्मान का मतलब क्या है। सुष्मिता कहती हैं, सम्मान का मतलब मेरे लिए सबकुछ है। मैंने हमेशा उसे प्यार के ऊपर रखा है। उन्होंने आगे कहा, ‘क्योंकि प्यार एक ऐसी चीज है जिसे आप पूरी गहराई से महसूस करते हैं और आप उसमें पड़ जाते हैं। यह किताबों और फिल्मों का बिजनेस है जो बहुत अवास्तविक प्यार की यात्रा पर ले जाती है, जहां कोई जिम्मेदारी और समस्या नहीं है।
Related Articles

September 15, 2026
5
UCC News: एक देश, एक कानून पर बहस तेज, जानिए UCC को लेकर किस पार्टी का क्या रुख

September 15, 2026
2

