उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। वरुण ने रविवार को सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर कहाकि पिछले तीन दिनों से पीलीभीत में हूं। कोरोना के काफी लक्षण उभरने के बीच मेरी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।वरुण गांधी ने कहाकि हम अभी कोरोना की तीसरी लहर और चुनाव प्रचार अभियान के दौर से गुजर रहे हैं। इसके मद्देनजर चुनाव आयोग को एहतियातन उम्मीदवारों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं के लिए टीके की डोज बढ़ा देनी चाहिए। गौरतलब है कि हाल के दिनों में वरुण गांधी ने पार्टीलाइन से हटकर कुछ मुखर टिप्पणियां की हैं। उन्होंने किसानों के पक्ष में भी लगातार बात की है।गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने शनिवार को ही उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में होने वाले चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की है। कोरोना संक्रमण के बढ़ने खतरे के बीच यह चुनाव पूरी तरह से कोविड गाइडलाइन के तहत लड़ा जाएगा। यहां तक कि चुनाव आयोग ने 15 जनवरी तक के लिए चुनावी रैलियों पर भी रोक लगा दी है। आयोग ने सभी दलों को डिजिटल मोड में चुनाव लड़ने की ताकीद की है।
Related Articles

July 19, 2026
2
Sonam Wangchuk Hunger Strike: वांगचुक को सफदरजंग से शिफ्ट करने की मांग: पत्नी पहुंचीं हाईकोर्ट, X पर बोले- 20 जुलाई होगा ‘आजादी का दूसरा आंदोलन’

May 31, 2026
127

