लखनऊ । उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी में चल रहे घमासान के बीच समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव बुधवार को भाजपा में शामिल हो गईं। उनका भाजपा ज्याइन करना सपा के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। भाजपा ज्वाइन करने के बाद अपर्णा यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ की और धन्यवाद दिया। अपर्णा ने यह भी कहा कि राष्ट्रधर्म उनके लिए सबसे ऊपर है। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं। इसके बाद पत्रकारों ने सवाल किया कि क्या सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे, इसलिए भाजपा में जाने का फैसला किया? इस पर अपर्णा यादव ने कहा कि ऐसी बात नहीं है। बस इतना कहना चाहती हूं कि मैंने हमेशा राष्ट्र को धर्म माना है। हमेशा राष्ट्र के लिए ही फैसला लिया है। यह मेरी नई पारी है। मैं पीएम मोदी, सीएम योगी से बहुत प्रभावित हूं। उनकी नीतियां मुझे नैतिक रूप से भाती हैं। इसीलिए भाजपा ज्वाइन किया है।लखनऊ की कैंट सीट से चुनाव लड़ने के सवाल पर अपर्णा ने कहा कि वह किसी शर्त पर भाजपा में नहीं आई हैं। लोकतंत्र में सभी स्वतंत्र होकर अपनी विचारधारा से जुड़ सकते हैं। देश को बचाना है तो राष्ट्रवाद के साथ चलना है, भाजपा राष्ट्रवाद के लिए अग्रसर रही है। पार्टी जहां से सुनिश्चित करेगी मैं वहां से लड़ूंगी। मेरे लिए जरूरी है कि भाजपा का परचम लहराए। उन्होंने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश में फिर से सरकार बनाने जा रहा है।
Related Articles

July 19, 2026
2
Sonam Wangchuk Hunger Strike: वांगचुक को सफदरजंग से शिफ्ट करने की मांग: पत्नी पहुंचीं हाईकोर्ट, X पर बोले- 20 जुलाई होगा ‘आजादी का दूसरा आंदोलन’

May 31, 2026
127

