नई दिल्ली, एजेंसी। उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आने वाले 2 दिनों तक बारिश के आसार बन रहे हैं। इसके साथ ही न्यूनतम पारा भी 2-4 डिग्री तक बढ़ सकता है। हवा ने भी मौसम में ठंड के असर को कई गुना बढ़ा दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में बादल छाए रहेंगे और ठंड का प्रकोप अभी जारी रहेगा। IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण 21 जनवरी से 23 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के ताजा जानकारी के मुताबिक अगले 2 घंटों के दौरान हरियाणा के यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल व यूपी के गंगोह, देवबंद के आसपास और आसपास के क्षेत्रों में बहुत हल्की से हल्की तीव्रता की बारिश होगी।मौसम विभाग के मुताबिक, 18 जनवरी को होने वाला पश्चिमी विक्षोभ अब 21 जनवरी के आसपास सक्रिय होगा। जिसकी वजह से शुक्रवार से रविवार तक बारिश की संभावना बन रही है। वहीं हिमाचल प्रदेश, जम्मू, कश्मीर और उत्तराखंड में 18 जनवरी के बाद से मौसम बदलेगा।
Related Articles

May 31, 2026
116
Lucknow News: बंसल क्लासेस (कोटा) का लखनऊ में भव्य शुभारंभ, बिमला इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में नए शैक्षणिक विंग का उद्घाटन

February 5, 2026
12

