लखनऊ । 23 जनवरी रविवार को होने वाली टीईटी की परीक्षा के लिए परिवहन निगम प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। एडमिट कार्ड दिखाकर परीक्षार्थी रोडवेज सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। शुक्रवार यानी 21 की देर रात 12 बजे से 23 की रात 12 बजे तक परीक्षार्थियों को यह सेवाएं निश्शुल्क उपलब्ध होंगी। प्रदेश के सभी बस स्टेशनों से यह व्यवस्था की गई है। राजधानी लखनऊ के सभी बस स्टेशनों से परीक्षार्थियों को यह सेवाएं मिलेंगी। यही नहीं शहर में आवागमन के लिए नगर बस सेवाएं भी उपलब्ध होंगी। रोडवेज बस सेवाओं के नियंत्रण और जरूरी सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए परिवहन निगम प्रशासन टिहरी कोठी स्थित मुख्यालय में कंट्रोल रूम बनाने जा रहा है। आज रात से कंट्रोल रूम शुरू हो जाएगा। इसके लिए मुख्यालय में कर्मचारियाें की तैनाती कर दी गई है।नगर बस के प्रबंध निदेशक पल्लव बोस ने बताया कि आने वाले परीक्षार्थियों को किसी भी तरह की दिक्कतें न होने पाएं, इसे लेकर चारों बस अड्डे अवध कमता, कैसरबाग, चारबाग और आलमबाग बस टर्मिनल पर हेल्प डेस्क बनाई जा रही है। शनिवार सुबह से यह चालू हो जाएगी। सिटी बस सेवाएं भी निश्शुल्क होंगी। 22 और 23 को नगर बसें निश्शुल्क चलाई जाएंगी।
Related Articles

September 26, 2026
1
Election Commission: मतदाता पंजीकरण अभियान पर नया विवाद, अभिजीत दीपके ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब

September 26, 2026
1

